ORCHIDS The International School

NCERT Solutions for Hindi Durva Chapter 9– एक खिलाड़ी की कुछ यादें

For those who find Class 8 Hindi Durva Chapter 9 challenging, Orchid International School offers NCERT Solutions as a comprehensive guide to mastering the subject matter. These solutions provide students with in-depth explanations and insights, enabling them to grasp the concepts effectively. By utilizing NCERT Solutions, students can gain a thorough understanding of Hindi Chapter 9 Class 8 Durva and excel in their academic endeavors.

Access Answers to NCERT Solutions for Hindi Durva Chapter 9– एक खिलाड़ी की कुछ यादें

Students can access the NCERT Solutions for Hindi Durva Chapter 9– एक खिलाड़ी की कुछ यादें. Curated by experts according to the CBSE syllabus for 2023–2024, these step-by-step solutions make Maths much easier to understand and learn for the students. These solutions can be used in practice by students to attain skills in solving problems, reinforce important learning objectives, and be well-prepared for tests.

एक खिलाड़ी की कुछ यादें

Question 1 :

पाठ से

(क) लेखक बैडमिंटन चैंपियन था। उसे हॉकी खेलने की प्रेरणा किससे और कैसे मिली?

(ख) इंग्लैंड से मैच जीतने के बाद सबकी आँखों में आँसू क्यों थे?

(ग) 'खिलाड़ियों में जज़्बा ज़रूरी है। लेखक ने किस जज़्बे की बात की है? यह जज़्बा क्यों ज़रूरी है?

 

Answer :

(क)  लेखक बैडमिंटन के चैंपियन थे। लेकिन एक दिन उन्होंने स्कूल के ग्राउंड में ध्यानचंद को हॉकी खेलते हुए देखा और उनसे प्रेरित होकर, वे हॉकी खेलने लगे।

(ख)  उस वक्त भारत को आजाद हुए कुछ ही दिन बीते थे। इंग्लैंड पर जीत सिर्फ खेल में ही जीत नहीं थी परन्तु पूर्व गुलाम की अपने क्रूर शासक के ऊपर जीत थी। जिन्होंने हम पर कई वर्षों तक राज किया। उसे उसी के घर में जाकर हराना मानसिक तौर पर बहुत गर्व का कार्य था इसलिए सबकी आँखों में आँसू थे।

(ग) खिलाड़ियों में खेलने की भावना अडिग होनी महत्वपूर्ण है क्योंकि बिना अडिग इच्छा के वह अपना खेल ठीक से नहीं खेल पाएगा। यह जज़्बा इसलिए ज़रूरी है ताकि खेल का स्तर न गिरे।


Question 2 :

 याद रखना

"60 साल की बात करने से पहले मैं कुछ साल और पीछे जाना चाहता हूँ। लाहौर को याद करना चाहता हूँ।

ऊपर के वाक्यों को पढ़ो और बताओ कि-

(क) लेखक 60 साल की बात करने के लिए क्या चाहता है?

(ख) तुम्हें अगर अपने तीन साल के हिंदी सीखने की बात को कहने को कहा जाए तो उसके लिए क्या क्या करोगे?

(ग) क्या पिछली किसी बात को याद करने कि लिए बार-बार रटना ज़रूरी होता है या सोच-समझ के साथ उस पर चर्चा, विचार और उसका आवश्यकतानुसार व्यवहार करना ज़रूरी होता है? तुम्हें जो भी उचित लगे उसे कारण सहित बताओ।

Answer :

(क) लेखक 60 साल की बात करने के लिए कुछ वर्ष पूर्व जाना चाहता है।

(ख) हम भी तीन वर्ष पूर्व की हिन्दी को याद करेंगे। हिंदी सीखने के लिए सर्वप्रथम हमें हिंदी भाषा के वर्णों को लिखना सिखाया गया। फिर हमने इसे याद किया। इसके पश्चात हमने हिंदी की मात्राएँ सीखीं। इसे सीखने के बाद हमें हिंदी लिखना, पढ़ना और बोलना आ गया।

(ग) पिछली किसी बात को बार - बार रटा तो नहीं जाता पर, यदि उसके संदर्भ में की गई बात कहनी होती है तो उसे याद अवश्य किया जाता है क्योंकि उसको याद किए बिना हम उसे पूरी तरह नहीं कह सकते। किसी विषय पर सोच-विचार करने के बाद हम  उस विषय को हम हमेशा के लिए याद कर सकते हैं। इसके पश्चात् हम उसे नहीं भूलते।


Question 3 :

खेल-कूद

नीचे कुछ खेलों के नाम दिए गए हैं। इन्हें खेलने के लिए किन-किन चीज़ों की जरूरत होती है, उसकी

सूची बनाओ।

(क) हॉकी

(ख) क्रिकेट

(ग) लॉनटेनिस

(घ) तैराकी

(ङ) तीरंदाजी

(च) कबड्डी

 

Answer :

(क) हॉकी     = हॉकी स्टिक, बॉल, खिलाड़ी, मैदान।

(ख) क्रिकेट      = बल्ला, गेंद, 3 डंडे और उनपर रखी गिल्ली, मैदान, खिलाड़ी।

(ग) लॉनटेनिस   = खिलाड़ी, नेट, टेनिस रैकेट, बॉल (किरमिच), टेनिस प्ले ग्रांऊड

(घ) तैराकी      = तैराक, स्वीमिंग ड्रेस, स्वीमिंग पुल।

(ङ) तीरंदाजी     = धनुष, तीर (आजकल आधुनिक बन गए हैं),टारगेट।

(च) कबड्डी      = खिलाड़ी, मैदान।


Question 4 :

पता लगाओ

(क) क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी के मैदान में क्या अंतर होता है?

(ख) क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी में कितने-कितने खिलाड़ी होते हैं?

(ग) हॉकी से जुड़े शब्दों की सूची बनाओ।

Answer :

(क)  क्रिकेट में पूरा मैदान घेरा जाता है। बीच में पिच होती है। हॉकी में नाप कर मैदान घेरा जाता है। दोनों ओर गोलकीपर होते हैं। फुटबॉल में भी नाप कर मैदान घेरा जाता है। दोनों ओर गोलकीपर होते हैं।

(ख) क्रिकेट में 11 खिलाड़ी होते हैं । फुटबॉल में भी 11 खिलाड़ी होते हैं। हॉकी में भी 11 खिलाड़ी होते हैं।

(ग) स्टिक,डी, गोलकीपर, पेनल्टी कार्नर, पुश, स्कूप।


Question 5 :

जगह-जगह के खेल

कुछ खेल कुछ खास जगहों में ही खेले जा सकते हैं और कुछ खेल प्रचलन के कारण कुछ खास लोगों द्वारा ही खास स्थानों पर खेले जाते हैं। बताओ कि-

(क) कौन-से खेल अंदर खेले जाते हैं?

(ख) कौन-से खेल बाहर खेले जाते हैं?

(ग) कौन-से खेल अकेले खेले जाते हैं?

 

 

Answer :

(क) कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतंरज आदि।

(ख) क्रिकेट, हॉकी, लॉन टेनिस, फुटबॉल, बास्केट बॉल, कबड्डी, दौड़ आदि।


(ग) तैराकी, भार उठाना, मलखंभ, कम्प्यूटर गेम आदि।

 


Enquire Now