ORCHIDS The International School

NCERT Solutions For Class 8 Hindi Chapter - 7 उठ किसान ओ (कविता)

Ensure success in your CBSE Class 8 Hindi exam with the comprehensive NCERT Solutions for Durva Chapter 7 - Uth Kisan O. Crafted by expert educators, these solutions provide accurate and detailed answers to the poem, aiding students in securing good marks. The Orchid International School Class 8 Hindi Durva Chapter 7 Solutions are invaluable study materials that not only enhance understanding but also contribute to exam success.

Access Answers to NCERT Solutions For Class 8 Hindi Chapter - 7 उठ किसान ओ (कविता)

Students can access the NCERT Solutions For Class 8 Hindi Chapter - 7 उठ किसान ओ (कविता). Curated by experts according to the CBSE syllabus for 2023–2024, these step-by-step solutions make Maths much easier to understand and learn for the students. These solutions can be used in practice by students to attain skills in solving problems, reinforce important learning objectives, and be well-prepared for tests.

उठ किसान ओ

Question 1 :

कविता से

नीचे लिखी पंक्तियाँ पढ़ो आपस में चर्चा करके इसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दो। 

(क) " तेरे हरे भरे सावन के साथी ये आए हैं":

क्या बादल हरे भरे सावन के साथी हैं अथवा किसान के? या दोनों के|

(ख) "तेरे प्राणों में भरने को नया राग लाए हैं":

बादल ऐसा क्या लाए हैं जिससे किसान के प्राणों में नया राग भर जाएगा?

(ग) " तेरे लिए अकेले तेरे लिए कहाँ से चलकर आई ":

क्या सचमुच पुरवाई केवल किसान के लिए चलकर आई है? वह कहाँ से चलकर आई होगी?

 

Answer :

(क) हाँ, बादल हरे-भरे सावन और किसान दोनों के साथी हैं। सावन से मौसम सुहाना रहता है और लहलहाते खेत नज़र आते  हैं।

(ख) बादल अपने साथ पानी लाए हैं जिससे धरती को जल प्राप्त होता है। इससे किसानों द्वारा लगाए खेतों को पानी मिलता है और उसकी मेहनत अच्छी फ़सल के रूप में नज़र आती है| जिसमें उसके प्राण बसे होते हैं। इसलिए कवि ने बादल द्वारा लाए गए पानी से किसान के प्राणों में नया राग भरने की बात कही है।

(ग) नहीं ,'पुरवाई' केवल किसान के लिए ही चलकर नहीं बल्कि सभी के लिए आई है। परन्तु किसान के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि उसे लहलहाते खेत खूबसूरत लगते हैं। वह कहाँ से चलकर आ रही है, इसका तो कुछ नहीं कहा जा सकता है परन्तु सुनने में आता है, पहाड़ों से ही पवन चलती है|

 


Question 2 :

 कविता के आधार पर बताओ कि

(क) जब हरा खेत लहराएगा तो क्या होगा?

(ख) बादलों के घिर आने पर कवि किसान को उठने के लिए क्यों कहता है?

(ग) रूप बदल कर बादल किसान के कौन से सपनों को साकार करेगा?

 

 

Answer :

(क) जब हरा खेत लहराने पर ही वह हरी पताका फहरा पाएगा।

(ख) बादलों के घिर आने पर कवि किसान को उठने के लिए इसलिए कहता है क्योंकि बादल उसके साथी है क्योंकि वो वर्षा को आमंत्रित करते हैं इसलिए वह उसके खेतों में जान डालने आ गए हैं।

(ग) रूप बदल कर बादल किसान के इस सपने को साकार करेगा कि खेतों में अच्छी उपज़ हो पाएगी।

 


Question 3 :

 छिपा है कौन?

"हरा खेत जब लहराएगा

हरी पताका फहराएगा

छिपा हुआ बादल तब उसमें

रूप बदलकर मुसकाएगा

कविता में हम पाते हैं कि सावन की हरियाली बादलों के कारण ही हुई है इसलिए कवि को उस हरियाली में मुसकराते बादल ही दिखाई देते हैं। बताओ, कवि को इन सब में कौन दिखाई दे सकता है

(क) गर्म हवा लू के थपेड़े।

(ख) सागर में उठती ऊंची-ऊंची लहरें|

(ग) सुगंध फैलाता हुआ फूल ।

(घ) चैन की नींद सोती हुई बालिका

 

Answer :

(क) गर्म लू के थपेड़े से कवि को अत्यधिक गर्मी महसूस हो रही है|

(ख) सागर में उठती ऊँची - ऊँची लहरों से कवि को सागर की सुंदरता नज़र आ रही है|

(ग) सुगंध फैलाता हुआ फूल से कवि को सुगंधित फूलों के गुच्छे दिखाई दे रहे हैं|

(घ) चैन की नींद सोती हुई बालिका से कवि को चिन्ता रहित छोटी -सी लड़की नज़र आ रही है| 

 


Question 4 :

और मुहावरे 

वर्षा से जुड़े या वर्षा के बारे में कुछ और मुहावरे खोजो। उनका प्रयोग करते हुए एक एक वाक्य बनाओ।

 

Answer :

(i) 'का वर्षा जब कृषि सुखाने' (फसल के सूख जाने के बाद वर्षा का कोई महत्व नहीं      होता) -उसके खेत गर्मी से सूख गए उसके बाद बारिश हुई जिसका कोई फायदा नहीं ठीक ही है का वर्षा जब कृषि सुखाने।

(ii) 'जो गरजते हैं, वे बरसते नहीं'(बातें करने वाले काम नहीं करते) - आजकल नेता लोग   बहुत बड़े-बड़े वादे करते हैं पर चुनाव होने के बाद करते कुछ नहीं सही है जो गरजते हैं, वे बरसते नहीं।

(iii) आसमान टूटना (मुसीबत आना) - पिता की मृत्यु के बाद तो जैसे राम पर दुखों का  आसमान टूट पड़ा हो।

 


Enquire Now